NCERT Solutions for राजनितिक विज्ञान - 1 Class 11th Chapter 1 . संविधान क्यों और कैसे
मुख्य बिन्दू :-
- संविधान जिसके माध्यम से किसी देश का सुचारू रूप से चलाया जाता है । अर्थात् ऐसी लिखित पुस्तक जो शासन चलाने में सहायक हों ।
- संविधान , सरकार , समूह , न्यायालय व अन्य संगठनों के बीच सामंजस्य , विश्वास व तालमेल बिठता है ।
- सैद्धांतिक रूप से निर्णय का माध्यम , शक्तियों पर प्रतिबंधव आकांक्षाओं तथा लक्ष्यों को पूरा करना इसका उद्देश्य है । और ये अराजकता को रोकता है ।
- संविधान ‘ राष्ट्र ' व ' शासन प्रणाली ' का आईना है , जैसे ‘ प्रस्तावना ' संविधान का दर्पण है ।
- संविधान सभा का गठनः - कैबिनट मिशन योजनानुसार - सभा में 389 सदस्य थे । 292 सदस्य ब्रिटिश सरकार के प्रत्यक्ष शासन वाले प्रांतो से , 4 सदस्य चीफ कमिश्नर के प्रांत से , 93 देशी रियासतों के थे ।
- ब्रिटिश प्रांत के प्रत्येक प्रांत को उनकी जनसंख्या के अनुपात में संविधान सभा में स्थान दिए जाएँगे । ( 10 लाख लोगों पर एक स्थान )
- प्रत्येक प्रांत की सीटों को तीन प्रमुख समुदायों - मुसलमान , सिख , सामान्य में उनकी जनसंख्या के अनुपात में बाटाँ गया ।
- देशी रियासतों के प्रतिनिधियों के चुनाव का तरीका उनके परामर्श से तय किया गया । जुलाई 1946 को संविधान सभा के चुनाव कराए गए जिनमें मुसलमानों को 73 स्थान , कांग्रेस को 199 स्थान निर्दलीय 11 तथा सिखों के 21 प्रतिनिधि निर्वाचित हुए ।
- ३ जून 1947 को मांउटबॅटन योजनानुसार भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान के प्रतिनिधि संविधान सभा के सदस्य नहीं रहे । संविधान सभा के वास्तविक सदस्यों की संख्या 299 रह गई ।
संविधान का स्वरूपः
- संविधान सभा का गठन साम्प्रदायिक आधार पर किया गया - मुस्लिम ने मुस्लिम को चुना तथा सिख ने सिख को चुना । अन्य सम्प्रदाय व सामान्य वर्ग भी शामिल थे । संविधान सभा के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली को अपनाया । संविधान सभा में कांग्रेस की प्रमुखता थी तथा विरोधी दल के सदस्यों की संख्या नाममात्र थी।
- 9 दिसम्बर 1946 को संविधान सभा का अधिवेशन आरम्भ हुआ , डा . सचिदानन्द सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष चुना गया । डा० राजेंद्र प्रसाद को 11 दिसम्बर 1946 को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना तथा प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में डा० भीमराव अम्बेडकर निर्वाचित हुए ।
- 13 दिसम्बर 1946 को पं . जवाहर लाल नेहरू ने संविधान का उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया इस उद्देश्य प्रस्ताव को संविधान सभा ने 22 जनवरी 1947 को स्वीकार कर लिया । स्वतंत्र भारत के संविधान की प्रस्तावना भी इन्ही उद्देश्यों पर आधरित है । 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज अपनाया गया था।
- इस संविधान में 395 अनुच्छेद , 22 भाग तथा 8 सूचियां थी । 26 नवम्बर 1949 को यह संविधान स्वीकार किया गया । इसको बनने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे । विभिन्न मुद्दों के लिए उनकी 8 कमेटियाँ बनी थी।
- संविधान सभा ने भारत के लिए संसदीय शासन व्यवस्था और संघात्मक व्यवस्था को स्वीकार किया 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया।
Comments
Post a Comment